Breaking News

राष्ट्रवाद व देश भक्ति की बात करता है एबीवीपी : विक्रम

Spread the love

फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि एबीवीपी ही एक मात्र ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवाद देश भक्ति की बात करता है। उन्होने कहा कि संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर सदर विधायक विक्रम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन, विभाग संयोजक बलराम द्विवेदी, सीपीएस डायरेक्टर एवं जिला छात्रा प्रमुख प्राची श्रीवास्तव एवं मंच संचालन हिमांशु त्रिपाठी ने किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कमल नयन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश के युवाओं के मन में राष्ट्रवाद को जागृत करती है। जब भी देश में कोई संकट आया तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उस संकट का सामना करते नजर आए। इस मौके पर एसएफएस सह प्रमुख शिवम गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित जायसवाल, जीशान नकवी, हिमांशु त्रिपाठी, आदि दीक्षित, अनुभव शुक्ला, देवांश श्रीवास्तव, अखिलेश चौहान, शुभम वर्मा, अर्पण पटेल, जनार्दन चौहान, निखिल सोनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial