बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ में डॉ. अलका राय प्राचार्य के पद पर तो अमित कुमार राय ने प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डॉ. अलका राय व अमित राय ने महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया।
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में डॉ अलका राय ने प्राचार्य के पद पर तो वही अमित राय ने प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्राचार्य अलका राय व अमित राय ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।
वही मीडिया से बातचीत करते हुए प्राचार्य डॉ अलका राय ने कहा कि आज मैंने महाविद्यालय में प्राचार्य का पद ग्रहण किया है। आज हम लोगों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबू शिवपत्तर राय स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ द्वारा निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए कैरियर काउंसलिंग की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस महाविद्यालय में पूरे सगड़ी तहसील क्षेत्र में सबसे कम फीस लिया जाता है। साथ ही गरीब व होनहार छात्रों का विशेष ध्यान दिया जाता है। वही नवनियुक्त प्रशासक अमित राय ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम,एमएससी, तथा बीएड व बीटीसी की कक्षाएं चलती है। अमित राय ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में अनेक अनुभवी एवं योग्य शिक्षक भी हैं । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश राय समाज सेवी हैं। साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों के लिए विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
