कौशांबी जनपद के स्वर्णकारो ने राजनीति में अपनी भागीदारी की आवाज को किया बुलंद
आपको बता दें कि आज कौशांबी जनपद के चायल तहसील अंतर्गत ग्राम कोटिया में रामबालक स्वर्णकार के निज निवास मे कौशांबी जनपद के साथ बैठक किया जिसकी अध्यक्षता प्यारेलाल स्वर्णकार ने किया ! जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री माननीय अच्छेलाल सोनी व विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री शिव शंकर वर्मा और स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप स्वर्णकार मौजूद रहे! बैठक में स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप स्वर्णकार ने समाज के संगठित होने पर बल दिया और कहा कि सत्ता में स्वर्णकार समाज की भागीदारी जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे पाकर रहेंगे अब स्वर्णकार समाज जाग चुका है !
आजादी के 74 वर्ष बाद भी स्वर्णकार समाज को किसी दल ने अपनी पार्टी में जगह नहीं दिया केवल वोट लेकर भूल गए लेकिन अखिलेश यादव की सरकार ने माननीय अच्छेलाल सोनी जी को 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार बनने के बाद सन 2013 में राज्य मंत्री का दर्जा देकर स्वर्णकार समाज का गौरव बढ़ाया था
सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य शिव शंकर सोनी ने कहा कि वर्तमान में स्वर्णकार समाज का केवल शोषण हो रहा है और हर तरफ से स्वर्णकार समाज को परेशान किया जा रहा है लेकिन अब स्वर्णकार समाज संगठित हो गया है और अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है!
मुख्य अतिथि माननीय अच्छेलाल सोनी ने कहा कि मैं अभियान लेकर निकला हूं कि स्वर्णकार समाज अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़े वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लामबंद हो के खड़ा हो और कहा कि महंगाई इस समय अपने चरम पर है वर्तमान सरकार महंगाई पर अंकुश ना लगाकर बड़े बड़े पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही हैं चारों तरफ जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लोगो को न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाना पड़ता है और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनाएगी!
इस कड़ी में पूरे जनपद से आए हुए सभी स्वर्णकार बंधुओं ने कहा कि जिस शासन सत्ता में स्वर्णकारो की भागीदारी होगी आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में उसी को स्वर्णकार समाज चुनेगा ! इस मौके पर रामबालक सोनी शारदा प्रसाद स्वर्णकार भोला सोनी अंबिका प्रसाद स्वर्णकार ज्ञान बाबू स्वर्णकार संतोष सोनी जगदीश स्वर्णकार प्यारेलाल स्वर्णकार राजू स्वर्णकार सहित तमाम स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे!
