Breaking News

कौशाम्बी में फूड प्वाइजनिंग से 5 वर्षीय मासूम सहित दो महिलाओं की मौत व दो की हालत गंभीर

Spread the love
फूड प्वाइजनिंग से 5 वर्षीय मासूम सहित दो महिलाओं की मौत व दो की हालत गंभीर
 उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ज़हरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। एक वृद्ध महिला की घर में ही मौत हो गई। जबकि इलाज़ के लिए ले जाते समय मां एवं बेटे की रास्ते मे मौत हो गई। दो लोगो की हालत गंभीर होने पर को प्रथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन रेफ़र किया गया। जहा पर उनकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पातल पहुच कर परिजनों से पूछताछ की। वही चायल क्षेत्राधिकारी श्याम कांत ने सरायअकिल पुलिस के साथ मौके पर पहुचकर परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ एवं छानबीन के दौरान पता चला कि फसलों को रोगों से बचाने वाली दवा आटे में चली गई थी। जिसकी रोटी खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी थी।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के चक पिनहा गांव मे बीती रात 55 वर्षीया शिवकली का परिवार लगभग 9 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अचानक क़रीब 11 बजे रात को वृद्ध शिवकली की तबियत बिगड़ने लगी… देखते ही देखते शिवकली की बड़ी बहु सीमा देवी , पुत्र कंधई , 5 वर्षीय पोता डीएम और छोटी बहू सरिता देवी की भी तबियत ख़राब हो गई। सभी लोगो को उल्टी होने लगी, कई उल्टी के बाद शिवकली ने घर पर ही दम तोड़ दिया!
सुबह इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने अपने निजी वाहन से सभी को जिला अस्पातल इलाज़ के लिये ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही सीमा और उसके बेटा डीएम की भी सांसे थम गई . जिला अस्पातल में दोनो को मृत घोषित कर दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial