तहबरपुर,24फरवरी।बुद्धवार की शाम क्षेत्र के भितरी ग्राम में अखिल भारतीय नौजवान सभा आज़मगढ़ द्वारा शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की शहादत दिवस पर “भगत सिंह के विचार और आज के युवा”विषयक गोष्ठी एवं इप्टा आज़मगढ़ के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रामनयन चौहान और संचालन भाकपा राज्य परिषद सदस्य जितेंद्र हरि पांडेय ने किया।
भितरी गांव में बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुषों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान कैलाश यादव,नौजवान सभा के जिलामंत्री,अध्यक्ष राजीव कुमार यादव,मो.शेख ओबैदुल्ला,भाकपा जिलामंत्री खरपत्तू राजभर,द्वारिका प्रसाद,शुभम उपाध्याय,शाहिद सुल्तान एआईएसएफ जिलामंत्री मंदीप आज़ाद,प्रभात पांडेय ने अमर शहीदों को सामूहिक पुष्पांजलि देकर श्रद्धाजंलि दिया।उसके बाद मशहूर गायक शाहआलम सांवरिया ने गीत’ कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों ,अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।इप्टा आज़मगढ़ की टीम के साथ आये बैजनाथ यादव ने फाग धुन पर भगत सिंह पर मार्मिक भोजपुरी गीत,जय भगत महान-जय भगत महान झूलैं झुलनवा फांसी पर और फिर अवता भगत सिंह एक बेरिया सुनाकर श्रोताओं को भाउक कर दिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मो.शेख ओबैदुल्ला ने कहा कि भगत सिंह ने तेईस साल की उम्र मे जो विचार दिया वह आज भी प्रासंगिक है।हमारी मांग हैं कि भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना लागू हो।संगठन के जिलामंत्री राजीव कुमार यादव ने भगत सिंह के विचारों के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।भाकपा जिलामंत्री खरपत्तू राजभर ने भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अध्यक्ष रामनयन चौहान ने कहा कि भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिये हमें जाति धर्म,भेदभाव,अंधविश्वास, कुरीतियों और आडंबरों से ऊपर उठकर मानवता की सेवा ईमानदारी से करनी होगी।
गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में मो.सऊद,हरिगेंन राम,अनील चौहान,संदीप चौहान,रामचंद्र यादव,शिवकुमार,डॉ लालमन,सुनील चौहान आदि लोग उपस्थित थे।
भवदीय
जितेंद्र हरि पांडेय
24मार्च 2022
