रिपोर्ट – सोनू सेठ
आजमगढ़ : बंधन मैरेज हॉल में मनाई गई। इस कार्यक्रम में चौरसिया समाज द्वारा बाबू शिवदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरसिया महासभा आजमगढ़ के संरक्षक मिथिलेश चौरसिया डाक्टर अरुण जी ने की। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौरसिया महासभा के हरेन्द्र चौरसिया जी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि बाबू शिव दयाल चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1903 को लखनऊ के पास खरिका नामक ग्राम में हुआ। इसे अब तेलीबाग के नाम से जानते हैं। इनके पिता का नाम पराग राम था। श्री चौरसिया बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे। उन्होंने बीएससी के बाद एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष चौरसिया महासभा सरिता चौरसिया जी ने कहा कि वे समाज के ऐसी पुरोधा रहे, जिन्होंने शिक्षा, पिछड़ापन, छुआछूत, भेदभाव के लिए जीवन भर संघर्ष किया। हम उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सेवा निवृत्ति शिक्षक श्री रामलखन चौरसिया ने अपने विचार रखते हुए बताया कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने सन 1929 में वकालत शुरू की वे सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच के विरोधी रहे। उन्होंने पिछड़ा और अनुसूचित जाति जनजातियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। जब प्रथम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग गठन के अध्यक्ष काका कालेलकर बने तो उन्हें इस आयोग का सदस्य बनाया गया। वे पिछड़ी जातियों को एक सूत्र में बांधने के लिए हमेशा तत्पर रहे।
वही युवासभा जिलाध्यक्ष चौरसिया महासभा आजमगढ़ के कृष्णा चौरसिया जी ने बताया महामानव थे, जिन्होंने पिछड़ा वर्ग और बहुजन जाति के लोगों के साथ किए गए भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए जीवन भर कार्य किया। सन 1974 में उन्होंने केके बिरला को हराकर राज्यसभा का चुनाव जीता। सन 1974 से 1980 तक वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने बचपन से लेकर अंतिम समय तक समाज से पिछड़ापन और असमानता दूर करने के लिए संघर्ष किया। सन 1995 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया से चलकर आए चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश चौरसिया जी एवं एवं टीम चौरसिया महासभा के सदस्य श्री संजय चौरसिया श्री पंकज चौरसिया श्री दुष्यंत चौरसिया श्री हेमंत चौरसिया श्री केके चौरसिया श्री अनुराग चौरसिया संजय चौरसिया रविंदर चौरसिया न्यू लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्री संतोष चौरसिया जी एवं आनंद चौरसिया जी राजेश चौरसिया चेवता श्री जेपी चौरसिया आशीष चौरसिया गिरजानंद चौरसिया राजकुमार चौरसिया सुरेश चौरसिया मेहनगर ब्लॉक अध्यक्ष शंभू लाल चौरसिया संदीप चौरसिया ब्रह्मस्थान धर्मेंद्र चौरसिया फाइन कंप्यूटर सिंहपुर
पूरी टीम को साथ लेकर चलने वाले हमारे जिला अध्यक्ष चौरसिया महासभा आजमगढ़ की श्री राजेश चौरसिया जी उपस्थित रहें।
