Breaking News

पुलिस ने ई – रिक्शा लुटेरे को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love
हरदोई : की टड़ियावां पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो रिक्शा लूट कर भागे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला।गिरफ्तार किये गए बदमाश के पास से लूटा गया रिक्शा व 500 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जबकि फरार अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ बघौली विकास जायसवालने बताया कि जिंद पीर चौराहा पर रिक्शा चालक आनंद से 2 लोगों ने टडियावा थाना इलाके से सरसों की बोरी लाने के लिए उसका ई रिक्शा बुक किया था। यह लोग जब इटौली पुल के पास पहुंचे तो संतोष से दोनों लोगों ने 1 हजार की नगदी व ई रिक्शा लूट लिया था और फरार हो गए थे।पुलिस को सूचना मिली तो उनकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर दी गई। इसी बीच गोपामऊ तिराहे से पिहानी जाने वाले रोड पर टंदौर के पास टडियावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान संतोष पुत्र मुन्नीलाल निवासी महोलिया शिवपार कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी शिवकुमार फरार हो गया।पुलिस ने उसके पास से लूटा गया ई रिक्शा व 500 रुपये बरामद किए हैं।सीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial