चुनाव परिणाम पर अतिउत्साह में कानून को हाथ में लेने वाला होगा दण्डित : घूरपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह
घूरपुर/प्रयागराज : घूरपुर थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर क्षेत्रधिकारी राजेश यादव व थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बैठक में शामिल ग्राम प्रधानों और आम जनों को अवगत कराया की होली के त्योहार का आनन्द लें और होलिका दहन और रंग खेलने में ऐसी कोई प्रतिक्रिया ना करें जो कानून अपराध हो।होली का त्योहार आज से नहीं वर्षों से भारतवर्ष में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता जा रहा है इस त्योहार में सारे समाज के लोग गिले शिकवे भूला कर एक दूसरे को रंग लगाते हुए और गले मिल आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ मिठाई गुझिया और पकवान एक दूसरे को खिलाकर भविष्य में हुई छोटी मोटी गलतियों को भी माफ कर देते है। गांव समाज और परिवार के लोग अपने से बड़ों को अबीर गुलाल लगाकर पैर छु कर आशीर्वाद लेते हैं इसीलिए इस दिन प्रेम स्नेह मिठाई बांटिए ईर्ष्या द्वेष नहीं। धूम धाम और खुशहाली के साथ होली जैसे पवित्र त्योहार का आंनद उठाए चौकी प्रभारी गौहनिया गौरव सिंह ने क्षेत्रों के प्रधान आए हुए लोगों को बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने वाला है हर व्यक्ति शांति के साथ परिणाम का स्वागत करेंगे कहीं भी कोई व्यक्ति भूल कर भी ऐसा कदम ना उठाए जो कानूनी तौर पर गलत हो नहीं तो प्रशासनिक स्तर पर उसके उपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संवाददाता : परवेज आलम/छविनाथ पाठक
