Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्ष : रवि

Spread the love

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जहां व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई वहीं निर्णय लिया गया कि जल्द ही शहर व बिंदकी कार्यकारिणी का चुनाव कराकर नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शिरकत की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिला संगठन को अवगत कराया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होने कहा कि संगठन मजबूती के लिए भी कार्य किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर व बिंदकी नगर कार्यकारिणी का जल्द ही चुनाव कराया जाएगा। जिससे नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा सके और संगठन को मजबूती प्रदान हो सके। बैठक में वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, राज कुमार मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, सरदार लक्की सिंह, वरिंदर सिंह, मुन्ना सिंह, विजय तिवारी, अंकित सिंह, मोईन चौधरी, शंकर प्रजापति, फारूख अहमद, ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial