Breaking News

नदीम ने रक्तदान कर शांति की बचाई जान

Spread the love

फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर नदीम ने रक्तदान करके जीवन बचाने का काम किया। उनके इस प्रयास भी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। एक्टिव मेंबर ने मरीज से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की अल्लाह से दुआ की।
बताते चलें कि मलवां विकास खंड के ग्राम पहुर पो. मौहार निवासी सुघर सिंह की पत्नी शांति देवी जिला चिकित्सालय में भर्ती है। ब्लड की कमी होने पर डॉक्टर ने एक यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड की अवश्यकता बताई। अटेंडर ब्लड देने में सक्षम नहीं थे और काफी परेशान थे। तभी जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स पारुल की कॉल सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आई और संस्था ने केस वेरिफाई कर ग्रुप में डाला। केस ग्रुप में डालते ही लाला बाजार निवासी नदीम तत्काल रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया। जिससे मरीज के अटेंडर अंजली को ओ पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध हो सका। नदीम ने मरीज से मिलकर उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, ब्लड बैंक से संतोष, राजू कैथवास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial