Breaking News

आजमगढ़ के अतरौलिया विधायक संग्राम यादव ने साइकिल रैली में लोगों से शामिल होने के लिए किय अपील

Spread the love

आज़मगढ़ अतरौलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर 5 अगस्त को अतरौलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय से विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली जाएगी जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान, महिला आदि के मुद्दे उठाए जाएंगे यह साइकिल रैली विधानसभा के विभिन्न गांवों से होते हुए नगर पंचायत अतरौलिया होते हुए पुनः कार्यालय पर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा को नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल तथा जगदीश पांडे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह जानकारी अतरौलिया विधायक डॉ संग्राम यादव  ने दिया उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial