Breaking News

संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए सपा को लाना जरूरी : नरेश

Spread the love

खागा/फतेहपुर। खागा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को धाता कस्बे में आयोजित समाजवादी पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित जनसमूह का आहवान किया कि संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार लाना जरूरी है। इस अहंकारी भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम जनता करे।
सपा प्रत्याशी रामतीर्थ परहंस की ओर से धाता कस्बे में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। पूर्व सांसद राजा रामपाल ने इस अन्याय, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सभी को साइकिल का बटन दबाने की अपील की। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले क्रांतिकारियों की धरती में जन्मे अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह, ठाकुर जोधा सिंह अटैय्या सहित तमाम शहीदों को नमन किया। उन्होने उपस्थित भीड़ से विनती करते हुए इस देश के संविधान को बचाने आरक्षण को बचाने लोकतंत्र को बचाने के लिए अहंकारी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होने कहा कि सपा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस को विजई बनाकर लोकतंत्र को बचाने का काम करें। जनसभा को पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज नारायण सिंह उर्फ राजू सिंह, प्रवीण सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चंदन सिंह, अवधेश सिंह, मुकेश सोनकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी मंजर यार, छात्र सभा जिलाध्यक्ष परवेज आलम, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन यादव, खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, किशनपुर नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, केतकी यादव, अनूप सिंह यादव, महफूज खान, रावेंद्र यादव, अंकित यादव, बुद्धू लाल पासी, अखंड प्रताप सिंह, राम विनोद पाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial