Breaking News

रोम के राजा क्लॉडियस ने संत वैलेंटाईन को 14 फरवरी को लटकाया था फांसी पर

Spread the love

फतेहपुर। एक सप्ताह पहले से वैलेटाईन वीक की शुरूआत हो गई। इस हफ्ते के आने का इंतजार लोगों को हमेशा लगा रहता है क्योंकि इस हफ्ते में लोगों को नए हमसफर मिलते हैं तो वहीं पुराने हमसफरों के लिए यह हफ्ता काफी महत्व रखता है। इस हफ्ते के शुरू हाने से ही युवाओं पर प्रेम का खुमार साफ दिखने लगा है लेकिन दोस्तों बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वैलेटाईन डे की शुरूआत कब और कहां से हुई थी। अगर बात की जाए वैलेटाईन डे की तो इसके पीछे एक बहुत बडा राज छिपा है। हाऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिनह नाम की पुस्तक के मुताबिक रोम के एक पादरी थे। संत वैलेटाईन दुनिया में प्यार को बढावा देने में मान्यता रखते थे उनके लिए प्रेम में ही जीवन था लेकिन इसी शहर के एक राजा क्लॉडियस को उनकी ये बात पसंद नहीं थी। राजा को लगता था कि प्रेम व विवाह से पुरूषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म होती हैं इसी वजह से उसके राज्य में ंसैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे लेकिन संत वैलेटाईन ने राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और विवाह के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं उन्होने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई। इस बात से राजा भडका और उसने संत वैलेटाईन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर चढवा दिया। उस दिन से हर साल इसी दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है। अगर बात की जाए कि कैसे मनाया जाता है वैलेटाईन डे? प्यार का हफ्ता हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और हफ्ते के सातों दिन प्रेमी प्रेमिका को अलग-अलग गिफ्टस देकर मनाते हैं। वह अपने पार्टनर को कार्ड, चॉकलेट, गुलाब और गिफ्टस देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं लेकिन बढती टेक्नोलॉजी ने कार्ड की प्रथा को खत्म कर दिया है इसकी जगह अब ई-कार्ड ने ले ली है। अब लोग फोन पर ही कार्ड की फोटोज या मैसेज भेजकर एक दूसरे को विश करते हैं। प्यार के हफ्ते का प्रथम दिन होता है रोज डे। इस दिन पार्टनर को लाल गुलाब देकर प्यार का इजहार किया जाता है। सिर्फ पार्टनर ही नहीं बल्कि इस दिन दोस्त, मां-पिता, भाई, बहन, टीचर, बॉस और कलीग को भी गुलाब दिया जा सकता है। प्रजोज डे हफ्ते के दूसरे दिन पार्टनर से अपनी फीलिंग्स और प्यार का इजहार किया जाता है। इसके लिए अपने पार्टनर की आंखो में आखे डालकर उनसे अपने मन की बात कही जाती है लेकिन आजकल लोग यह भी फोन पर करने लगे हैं। फोन पर कॉल या मैसेज के जरिये ही उन्हे प्रपोज कर रहे हैं। चॉकलेट डे हफ्ते के तीसरे दिन पार्टनर को चॉकलेट दी जाती है या कहे कि उनका मुंह मीठा करवाया जाता है। टेडी डे वैलेटाइन वीक का चौथा दिन है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को टेडी बीयर गिफ्ट में देते है। प्रॉमिस डे पांचवा दिन है, इस दिन कपल्स एक दूसरे को हमेशा साथ निभाने का वादा करते है। इसके अलावा भी वो हमेशा प्यार करने, कभी न धोखा देने और एक दूसरे के साथ जिन्दगी भर खुश रहने का प्रामिश करते है। हग डे वैलेटाइन वीक का छठा दिन है। इस दिन एक दूसरे को गले लगाया जाता है। बाकि सभी काम बेशक आप ऑनलान कर ले, लेकिन हग डे सेलिब्रेट करने के लिए अपने पार्टनर के साथ मौजूद होना पडता हैं लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल इस दिन भी गले लगते हुए फोटोज और मैसेज से ही काम चलाते है। किस डे हग डे की ही तरह किस के लिए आपको आपके पार्टनर के साथ होना होता है। यह दिन वैलेटाइन वीक का सातवां दिन मनाया जाता है। वैलेटाइन डे आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है जो कि हर साल 14 फरवरी को मनाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial