Breaking News

आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा में सपाइयों ने फूंका सपा प्रत्याशी का पुतला

Spread the love

आजमगढ़ : बड़ी खबर है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से, जहाँ सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एचएन सिंह पटेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है| समाजवादी पार्टी ने एचएन सिंह पटेल को जब से सगड़ी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है तभी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे हैं और रोजाना सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव में इनका पुतला फूंक रहे हैं . कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समाजवादी पार्टी ने बाहर से लाकर सगड़ी विधानसभा में डॉ. एचएन सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसको हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.. क्योंकि सगड़ी विधानसभा में और भी समाजवादी पार्टी के नेता हैं जो टिकट के प्रबल दावेदार व सगड़ी विधानसभा में जीत दर्ज करा सकते हैं | अगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सगड़ी विधानसभा से प्रत्याशी का बदलाव नहीं करते हैं तो उनको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और समाजवादी पार्टी की सगड़ी विधानसभा से हार होगी .| जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत अजमतगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता का डॉक्टर एच एन सिंह पटेल का अजमतगढ़ शंकर जी के मूर्ति के पास पूतला फूंका गया पुतला |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial