Breaking News

अयोध्या ! सरयू नदी में स्नान करने आए तीन युवक डूबे

Spread the love

अयोध्राया ! रामनगरी अयोध्या के गोलाघाट स्थित झुनकी घाट के पास सरयू नदी में स्नान करने आए तीन युवक डूब गए। जिसमें दो को घाट पर ही रहने वाले कविराज दास महाराज ने सहारा देते हुए सरयू नदी से बाहर निकाल लिया।लेकिन एक युवक पानी में ही बह गया। तलाश की जा रही है। दरअसल आपको बता दें कि घटना अयोध्या कोतवाली के झुनकी घाट पर रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जहाँ तीन युवक सरयू नदी में स्नान करने आए थे जो हादसे का शिकार हो गए।जिसमे 2 युवको को बचा लिया गया।और एक युवक जल की तेज धारा में बह गया।मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बाराबंकी के सैदखानपुर गांव से अपने परिवार के साथ सरयू में स्नान करने के लिए युवक अयोध्या आए थे।बाराबंकी निवासी संजय,शिवम और बालचंद तीनों युवक स्नान करते समय नदी में बह गए। स्थानीय गोताखोरों व जल पुलिस की मदद से इनमें से दो को बचा लिया गया। जबकि शिवम नदी की धारा में बह गया है।उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial