Breaking News

ज़ालिम पति ने बीवी को ससुराल से घर ले जाने की ज़िद में ये क्या कर दिया ?

Spread the love
नई नवेली दुल्हन के ज़ालिम पति ने बीवी को ससुराल से घर ले जाने की ज़िद पर आठ माह की मासूम बच्ची को फर्श पर पटकर दे मारा जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपी पति को कमरे में बंद करके पुलिस के हवाले कर दिया वही पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी पति के खिलाफ संगीन धाराओ में केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा ये है नाज़िम जिसकी शादी महताब जहाँ से डेढ़ साल पहले हुई थी जो बिजनौर के थाना मंडावली के राहतपुर खुर्द इलाके का रहने वाला है।इसी बीच महताब ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है।जिसकी उम्र महज़ 8 माह थी।महताब तीन दिन पहले अपनी बीमार माँ को देखने के लिए ससुराल से मायके गई थी।महताब का पति नाज़िम भी ससुराल पहुँच गया पत्नी को घर ले जाने की ज़िद पर पति पत्नी में झगड़ा बढ़ गया बीमार माँ की देखभाल की वजह से पत्नी ने पति से ससुराल जाने के लिए इंकार कर दिया जिसकी वजह से गुस्से में आग बबूला ज़ालिम पिता ने अपनी आठ माह की बच्ची को पत्नी की गोद से छीनकर अपने साथ ले जाने की ज़िद करने लगा ।बेटी को गोद मे लेकर पिता ने फर्श पर पटक दिया इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया।गुस्साए परिजनों ने आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर दिया है।वही एसपी की माने तो बच्ची की छीना झपटी में जान गई है लेकिन म्रतक के परिजनों की तहरीर के मुताबिक आरोपी ज़ालिम पति के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओ में केस दर्ज जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial