Breaking News

आजमगढ़ में जीडी ग्लोबल स्कूल के सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद छात्रों में ख़ुशी की लहर

Spread the love
आज दिनांक 30 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया | करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया|
PCM वर्ग में आनंद यादव 95.20%, एवं PCB वर्ग में शुभांगी सिंह 95.60%,वाणिज्य वर्ग में वैभवी बरनवाल 95.20% तथा मानविकी वर्ग में खुशबू गुप्ता 95.60% ने प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया |
 कक्षा 12वीं में कुल विद्यार्थियों की संख्या 136 थी जिसमें फिजिकल एजुकेशन में खुशबू गुप्ता ने सर्वाधिक 99 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया| 95% से ऊपर 5 विद्यार्थियों ने प्राप्तांक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया | 19 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक  प्राप्त किया तथा 76 बच्चों ने 75% से ऊपर अंक प्राप्त कर जनपद का कीर्तिमान स्थापित किया|
विषयवार आकृति सिंह 95 अंक भौतिकी एवं रसायन में वही इतिहास एवं पॉलिटिकल साइंस में खुशबू एवं विष्णु पांडे ने 95 अंक प्राप्त कर विद्यालय की ख्याति में इजाफा किया | अर्थशास्त्र विषय में वैभवी ने 95 अंक अर्जित किया, वहीँ आकृति ने हिंदी में 96 एवं आई पी में 94 अंक अर्जित किया |
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल,प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी ने समस्त सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के पीजीटी वर्ग के अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती मधु पाठक एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial