Breaking News

अधिकारियों की मिलीभगत और कोटेदार के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने काटा ग़दर

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान 

बहराइच : जिले के पयागपुर तहसील के विकासखंड क्षेत्र के चिलवरिया ग्राम पंचायत खोरिया सफीक के ग्रामीण ने सैकड़ों संख्या में पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटे के चयन को लेकर धांधली होने का आरोप लगाया और कहाकि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की सांठगांठ से नए कोटेदार का चयन कर दिया गया है ,खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए ..और विरोध करने लगे .. वही मौजूदा कोटेदार के साथ सैकड़ों की तादाद में लोगों ने तहसील पयागपुर का घेराव किया … ग्रामीणों ने कोटा निरस्त कर पुनः कोटे का मतदान कर कोटा चयनित करवाने की मांग करने लगे . इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कहा राशन के कोटे में हुई धांधली की शिकायत जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से मिलकर करने की बात कही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial