आजमगढ़ : जीयनपुर के स्कूलों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली बच्चे पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। स्कूलों में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम देशभक्ति एवं कर्तव्य के प्रति जागरूकता के रंग में रंगा हुआ था।
इसी क्रम में जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित सन राइज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अबरार अहमद मौजूद रहे।
सर्व प्रथम स्कूल के प्रबंधक शाहिद खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें नन्हें बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनेताओं की वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में यह कार्यक्रम कर्तव्यों के पालन करने की प्रतिज्ञा के रूप में मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों ने शहीदों को याद किया। वही मीडिया से बातचीत करते हुए स्कूल के प्रबंधक शाहिद खान ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कोविड-19 को देखते हुए हमारे विद्यालय में हल्के कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमें नगर के कुछ अतिथियों को बुलाया गया था। अतिथियों ने आकर हमारे स्कूल परिसर में झंडारोहण का कार्यक्रम किया , और बच्चों को पुरस्कृत भी किया है।
