Breaking News

भारत देश की शान है उत्तर प्रदेश : सीडीओ

Spread the love

फतेहपुर :- उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत देश की शान है। जीडीपी में उत्तर प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। उन्होने बधाई देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की।
विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस व बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने की। सीडीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी। उत्तर प्रदेश भारत देश की शान है, जीडीपी में उत्तर प्रदेश का देश दूसरा स्थान है। मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें। यही सही मायने में उत्तर प्रदेश दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता में अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के लिए जागरूक करने की अपील करें। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएस, नवनीत सेहरा, निधि बंसल, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी बिंदकी अवधेश निगम, जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार निगम, डिप्टी कलेक्टर प्रीति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, साधना शुक्ला, सुभाष राम सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial