Breaking News

सविता समाज ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती

Spread the love

शोषित एवं वंचित समाज की हमेशा लड़ाई लड़ते थे कर्पूरी ठाकुर : सरजीत
फतेहपुर :- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सविता समाज ने मनाई। उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
सोमवार को सविता समाज उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जोनिहां चौराहा स्थित एक मैरिज हाल में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी जिंदगी अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत सिंह खंडसाल ने शिरकत की। सर्वप्रथम जननायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बताया। मुख्य अतिथि श्री खंडसाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन शोषित एवं वंचित समाज की लड़ाई लड़ते हुए बिताया। बिहार प्रांत में समाज के लोगों के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। इस मौके पर प्रो0 मिथलेश कुमार सविता, अध्यक्ष हरीश कुमार सविता, शंकर लाल सविता, राजू सविता, बुद्धराज धाकड़ी, सुरेश सविता, जगत नारायण सविता, आचार्य रामनारायण, शिव प्रसाद सविता, हरीश कुमार सविता, राजेश कुमार सविता, वीरेन्द्र कुमार सविता, प्रभुदयाल सविता सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial