Breaking News

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सपाईयों ने किया याद

Spread the love

शोषित व वंचितों के अधिकार लिए निरंतर लड़े कर्पूरी ठाकुर
फतेहपुर:- समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों के मसीहा एवं शोषित, वंचित समाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज उनके सिद्धान्तों पर चलने की जरूरत है। तभी समाज का भला हो सकता है।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर सभी सपाईयों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों, शोषित एवं वंचित समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने 1952 से लेकर 17 फरवरी 1988 तक विधानसभा, विधान परिषद व लोकसभा सदस्य बनकर लगातार संघर्ष करने का काम किया। जीवन के अंत तक शोषित वंचित लोगो के अधिकार के लिए निरंतर लड़ते रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए 1945 से लेकर 15 अगस्त 1947 तक जेल में रहकर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने व गरीबों, शोषित समाज व पिछड़ों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया। वहीं आजादी के बाद से लेकर जीवन के अंतिम दिन तक उन्होंने शोषित व पिछडो को अधिकार दिलाए जाने के लिए काम किया। उनकी इस लड़ाई को कभी भूलना नहीं चाहिए और उनके बताए गए सिद्धांतों पर आज चलने की जरूरत है। सभी सपाईयों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, ठा. सतीश राज सिंह, नफीस उद्दीन, पवन सविता, अशोक सिंह, कामता समेत सविता समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial