भारत सरकार द्वारा गरीबों को रोजगार मुहैया कराने के लिए नए-नए तरकीब निकाल रही है इसी बीच आज मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ए. एफ. के. एग्रोनॉमिक लिमिटेड बकरा फार्म पर उनकी टीम दीपक माथुर पहुंचे वहां पर हजारों की संख्या में बकरा फार्म पर पालन की व्यवस्था की गई है और उसने ग्रामीण स्तर के मजदूर और बिजनेस की व्यवस्था करने की जानकारी लिए साथ में बकरा फार्म के फैजान अहमद ने बकरा किस तरह के पाले जाते हैं उसके बारे में जानकारी दी और वहां पर बना बकरा फार्म की तरकीब भी बताई वहां पर उपस्थित रहे आजमगढ़ मऊ गोरखपुर जौनपुर गाजीपुर सुल्तानपुर के सभी जिलों के डीसी और एपीओ भी पहुंचे वहां पर उपस्थित दीपक माथुर ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर बकरी पालन तो ज्यादातर लोग करते हैं लेकिन वह व्यवस्था नहीं दे पाते हैं और उसका लाभ भी नहीं उठा पाते हैं आज हमारी टीम बकरा पालन को देखते हुए यहां पर पहुंची और यह बकरा फार्म उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा बकरा फार्म है और अच्छी व्यवस्था यहां पर है हम लोग मनरेगा के तहत लोगों को बकरा पालन की व्यवस्था देंगे और ग्रामीण स्तर के लोग बकरा पालन की जानकारी लेकर बकरा पालन करेंगे जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे
वहां पर उपस्थित फैजान ने बताया कि हमारा पूरा परिवार पहले दुबई में रहता था लेकिन 26 जनवरी 2016 को 200 जानवर से बकरा फार्म की न्यू रखी थी आज हमारे पास 1000 प्लस बकरे की व्यवस्था है और हम लोग एक गाला में 10 बकरे की व्यवस्था की है और हम लोग यहां पर 26 मजदूरों को रोजगार की व्यवस्था भी किए है
