Breaking News

डिस्ट्रिक वोटर पोस्टर डें का डीएम ने किया उद्घाटन

Spread the love

फ़तेहपुर :- मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे ने डिस्ट्रिक्ट वोटर पोस्टर डे का फीता काटकर उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर बनाकर श्रृखला बनाकर लागये गये। लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अपने वोट का प्रयोग करने के लिये जागृत किया गया। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने मे मतदान की भूमिका पोस्टर में दिखाई दे रही थीं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को कोविड-19 संक्रमण बचाव के लिये फेस मास्क, दो गज की दूरी बनाए रखने, साबुन पानी हाथ धोते रहने व कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मतदान करने की अपील किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, स्वीप यूथ ऑइकान अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial