आजमगढ़ : आर्यव्रत महासभा की बैठक शहर के सिधारी स्थित एक होटल में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए आर्यावर्त महासभा के संस्थापक पवन प्रकाश पाठक ने कहा कि आज महासभा के उद्देश्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिससे समाज में व्याप्त बुराइयों तथा अराजकता को समाप्त कराते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखें, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद शास्त्री ने कहा कि हमारे संस्थापक महोदय ने जीन बिंदुओं पर प्रकाश डाला है उसी रूप को देखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की जरूरत है, आगे कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य है कि शोषित ,पीड़ित, वंचित लोगों को उनका हक दिलाना, कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संरक्षक संजय पांडेय ने किया |
इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक अरुण पाठक, वेद प्रकाश पांडेय, रवि तिवारी, गुड्डू तिवारी, फिल्म अभिनेता ध्रुव मिश्रा, हरिप्रसाद दुबे, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए हुआ |
