Breaking News

अयोध्या पुलिस ने चार चोरियों के खुलासे में चार चोर गिरफ्तार

Spread the love
अयोध्या : जनपद की इनायतनगर पुलिस ने चार चोरियों का खुलासा किया है।जिसमे चार चोर गिरफ्तार किए गए हैं।जिसका खुलासा आज पुलिस लाइन सभागार में एसपी ग्रामीण ने किया है।गिरफ्तार चोरो के द्वारा चोरी में कंप्यूटर मॉनिटर, लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी,इनवर्टर डीवीआर, सोलर पैनल, प्रिंटर,लेजर प्रिंटर, सोलर बैटरी व जनरेटर बैटरी बरामद हुआ है। बता दें ये चोरी का सामान थाना क्षेत्र के चन्द्रगुप्त इंटर कॉलेज सेवर मोड़ की दुकान से, पोस्ट ऑफिस मिल्कीपुर से अगरबा पंचायत भवन से व देव इंटर कॉलेज तरौली से चोरी हुए थे।इस पूरे  मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि थाना इनायतनगर में पिछले कुछ समय मे चोरी की घटनो में काफी वृद्धि हुई थी। जिसमें सफल अनावरण के लिए टीम का गठन किया गया था।कुछ दिन से टीम काम कर रही थी।जिसको सफलता मिली है। आज सुबह थाना इनायतनगर क्षेत्र के रहने वाले चार लोगो की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने जुर्म अपना खुद कबूल किया है।थाना इनायतनगर पुलिस ने सामना बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस प्रकरण में चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial