फतेहपुर : सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को प्रतिबंधित मांस व कुल्हाड़ी, तराजू, बांट के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके प्रतिबंधित मांस व कुल्हाड़ी, बांका, तराजू व बांट के साथ नूर मोहम्मद उर्फ फेकन व मो. शमशाद उर्फ पप्पू पुत्र अली हसन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
