Breaking News

मास्क के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक

Spread the love

फतेहपुर : कोरोना वायरस एवं ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के दिशा-निर्देशन में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कोतवाली पुलिस के साथ चौक बाजार से लेकर जीटी रोड तक जागरूकता अभियान चलाया। व्यापारियों को मास्क वितरित कर लगाने की अपील की। साथ ही मास्क नहीं तो सामान नहीं का पालन करने का आहवान किया।
उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व कोतवाली प्रभारी अरूण चतुर्वेदी चौक चौराहा पहुंचे। जहां से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। पदाधिकारियों एवं पुलिस ने सभी दुकानदारों के बीच मास्क का वितरण किया। अपील किया कि वह मास्क लगाकर ही दुकान में बैठें और आने वाले ग्राहकों से भी मास्क लगाने की अपील करें। मास्क नहीं तो सामान नहीं का पालन किया जाए। जिससे कोरोना व ओमिक्रोन वायरस को बढ़ने से रोका जा सके। सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ भी पढ़ाया गया। संस्थापक अध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील किया कि कोरोना जैसी घातक बीमारी के बचाव हेतु समस्त गाइड लाइन का पालन करें। इस अवसर पर अनिल वर्मा, मनोज साहू, मनोज मिश्रा, मो. अंजुम, कृष्ण कुमार तिवारी, गुरुमीत सिंह, गंगा सागर, प्रेमदत्त उमराव, संजय श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial