Breaking News

फर्जी टूरिस्ट बीजा में विदेशी युवक-युवती सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

फतेहपुर। सऊदी अरब से नेपाल के रास्ते फर्जीवाड़ा कर टूरिस्ट बीजा हासिल करने वाली महिला समेत तीन लोगों को बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कूट रचित षड़यंत्र कर फर्जी आधार कार्ड के सहारे टूरिस्ट बीजा हासिल करने वाले नईफ मोहम्मद ए महजरा व उसकी बहन नौरा मोहम्मद ए महजरी निवासीगण जेद्दा थाना कामिल जनपद जेड़दा सऊदी अरब नेपाल से सोनौली के रास्ते फतेहपुर के खजुहा कस्बा आकर जीशान निवासी मोहल्ला बागबादशाही में रह रहे थे। एसएचओ ने बताया कि विदेशी युवक-युवती के रहने की सूचना पर प्रकरण की तत्काल पड़ताल की गई तो पता चला कि फर्जी कागजात के सहारे आधार कार्ड बनवा कर टूरिस्ट बीजा हासिल किया और उसी के सहारे यहां आये। उन्होंने बताया कि कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने को भाई-बहन बताया। यह भी बताया कि वह दोनों जीशान की बहन से शादी कर उसे सऊदी अरब ले जाने के लिए आये हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ धारा-420, 467, 468, 471 आईपीसी तथा विदेश अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial