Breaking News

नारी स्मिता फाउंडेशन ने कालेज में किया पौधरोपण

Spread the love

अब तक लगभग दस हजार पौधों का किया जा चुका रोपण : स्मिता
फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में नारी स्मिता फाउंडेशन ने विजयपुर स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया। प्रांत मातृशक्ति प्रमुख स्मिता सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगभग 80 पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है।
विद्यालय संचालक प्रवीण पांडेय की माने तो परिसर हरा भरा होने से ऑक्सीजन की कमी तो पूरी होती ही है इसके अलावा अनगिनत फायदे भी होते हैं। स्मिता सिंह के माध्यम से विगत तीन वर्षों में लगभग 10 हजार के करीब पौधों को रोपित किया जा चुके हैं। जिसमें इस वर्ष लगाए गए पैंतीस सौ पौधे भी शामिल है। पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अग्रणी भूमिका निभा रही श्रीमती सिंह लगातार जनपदवासियों को इस मुहिम में जोड़ती चली आ रही हैं। जिससे जनपद का कोई भी कोना पेड़ों से रहित न रह जाए। उनकी माने तो पौधे मनुष्यों के लिए वरदान है। कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन प्रदान करने वाली फैक्ट्री केवल और केवल वृक्ष ही है। वृक्ष ही धरा का गहना है। प्रदेश में पेड़ों की कटान से पर्यावरण असंतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है। जिसमें सघन वन अपनी अलग महती भूमिका निभा रहे हैं। आज के पौधरोपण में अमरूद, जामुन, अर्जुन, सहजन, नीम, पीपल, आम, शागौन तथा शीशम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, प्रवक्ता देवव्रत त्रिपाठी, ब्रजकिशोर, रमेश चंद्र, आनंदी प्रसाद, गिरीश चंद्र, मनीष पांडेय, अशोक कुमार, रोशन कुमार, रामनरेश तिवारी, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial