Breaking News

सीएससी संचालकों को भर्ती में प्राथमिकता दिए जाने की मांग

Spread the love

डिजिटल सेवा वेलफेयर सोसाइटी ने सीएम को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना हेतु पंचायत सहायक एकाउंटेंट/डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती में कम्प्यूटर अनुभवी सीएससी संचालकों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर डिजिटल सेवा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जो डाटा एंट्री आपरेटर का पद सृजित किया गया है उस पद के लिए लम्बे समय से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे जन सेवा संचालक सीएससी/वीएलई ही पूर्णतः पात्र हैं। इसलिए सहायक एकाउंटेंट/डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती में कम्प्यूटर अनुभवी सीएससी संचालकों को ही प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञान सिंह, धनंजय कुमार, अजय कुमार, अजय कुमार पाल, सुनील मौर्य, राजेश कुमार, संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, शुभम मौर्य, अमित कुमार, सोनू मौर्य, अनिल कुमार, सुनील कुमार मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial