Breaking News

आपसी कहासुनी को लेकर गार्ड ने सफाई कर्मी को मारी गोली, सफाई कर्मी की हुई मौत

Spread the love

आपसी कहासुनी को लेकर गार्ड ने सफाई कर्मी को मारी गोली… सफाई कर्मी की हुई मौत,परिजनों ने मॉल में की जमकर तोड़फोड़…

अलीगढ़ :- में मॉल में तैनात सफाई कर्मचारी व गार्ड की आपसी कहासुनी के बाद गार्ड के द्वारा सफाई कर्मचारी को गोली मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है …वहीं दूसरी ओर इलाज के दौरान सफाई कर्मी की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों के द्वारा मॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी…. वहीं आरोपी गार्ड मौके से फरार बताया जा रहा है …जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया ….मॉल पर पहुंचे दर्जनों सफाई कर्मचारियों के द्वारा जमकर उत्पात शुरू कर दिया गया ..मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है…. सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है….
दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के अति व्यस्त इलाकों में से एक थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट का है …जहां पर सिटी सेंटर मॉल पर कार्यरत गार्ड व सफाई कर्मचारी में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा लाइसेंसी बंदूक से सफाई कर्मचारी को गोली दाग दी गोली लगते ही सफाई कर्मचारी जमीन पर जा गिरा इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई …मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी वहीं दूसरी ओर मौका पाकर आरोपी गार्ड फरार हो गया…. वहीं दूसरी ओर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था…. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ….जैसे ही मौत की खबर परिजनों को लगी तो नगर निगम के कर्मचारियों सहित परिजनों के द्वारा मॉल पर हमला बोल दिया गया …मॉल में जमकर उत्पात मचाते हुए मॉल के शीशों को तोड़ दिया गया… साथ ही भारी मात्रा में पहुंची पुलिस के साथ भी परिजनों की जमकर नोकझोंक हुई वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आसपास की थानों की भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को बुलाया गया ….फिलहाल स्थिति पुलिस की पकड़ में बताई जा रही है… वहीं दूसरी ओर परिंजनों का साफ तौर पर कहना है गार्ड की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा… वहीं दूसरी और मृतक का भाई मॉल की छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा स्थानीय लोगों के द्वारा बड़ी मुश्किल के साथ मृतक के भाई को मंजिल से उतारा गया …वहीं दूसरी ओर स्थिति तनाव में बताई जा रही है…. फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है… एसएसपी कलानिधि के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया सफाई कर्मचारी में आपसी कहासुनी के बाद सुरक्षाकर्मी के द्वारा सफाई कर्मचारी को गोली मारी गई… जिसे इलाज के लिए दिया गया था… जहां उसकी मौत हो गई… आरोपी को गिरफ्तार करलिया गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial