आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी उनके हत्थे अंतर्जनपदीय गैंग के तीन सदस्य हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से चोरी की 09 मोटरसाईकिलें, 20 एण्ड्रायड मोबाईल फोन व 03 तमंचा व 08 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
VO : अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर , उ0नि0 संजय तिवारी मय हमराह व राजकुमार सिंह स्वाट व सर्विलांस टीम प्रभारी मय हमराह के कस्बा मुबारकपुर में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जिनके पास 09 मोटर साईकिलें है जो रोड पर खड़े है तथा उनके पास काफी मात्रा में चोरी की मोबाईल भी है। प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए संयुक्त टीम की मदद से गुजरपार बाजार के पास से तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। इनके पास से 9 मोटर साईकिल, 20 मोबाईल व तीन नाजायज तमंचा व 08 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम शिव सिंगार उर्फ राम सिंगार ग्राम – उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर, विपुल बेनवंशी उर्फ विपिन पुत्र हरिप्रकाश बेनवंशी निवासी ग्राम डूगुरू थाना मेहनाजपुर 3. सोनू कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी जमीन मोहम्मदपुर भत्तखोरी थाना जीयनपुर बताया। अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग आजमगढ़ के शहर के आस पास के थानो व जनपद मऊ में गाड़ी चुराते है तथा राह चलते हुए व्यक्तियो से मोबाईल चुरा लेते है। अगर कोई विरोध करता है तो तमंचा से डराते धमकाते है, इस चुराये हुए मोटर साईकिल व मोबाईल फोन को सस्ते दामो में ग्राहक सेट करके बेच देते है। और आज भी रात के वक्त गाड़ी व मोबाईल को बेचने हेतु यहा पर इकट्ठा हुए थे कि पकड़ लिये गये। चोरी की बाइक व मोबाईल को बेचने से जो पैसा मिलता है उसको आपस में बांट लेते है।
