Breaking News

आज़मगढ़ में बजी ओवैसी के लिए खतरे की घंटी ….

Spread the love

खबर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर से है जहाँ अतिपिछड़ा दलित मोर्चा के तत्वधान में आज मुबारकपुर के कपूरा शाह दीवान कि बाग में एक अतिपिछड़ा दलित महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के अतिपिछड़ा दलित मोर्चा के नेताओं ने भाग लिया। इस महापंचायत में अतिपिछड़ा समाज को जागरूक करने पर ज़ोर दिया गया।
वहीँ मीडिया से बातचीत करते हुए अतिपिछड़ा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना रेहान ने कहा कि वंचित समाज अतिपिछड़ा 28 प्रतिशत हैं तथा मुसलमानों में अतिपिछड़ा 16 प्रतिशत हैं , जो मिलाकर 44 प्रतिशत हैं ,लेकिन इनकी प्रशासनिक नुमाइंदगी कहीं नहीं है उन्हीं पिछड़े लोगों की हिस्सेदारी के लिए हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं।
वहीँ अतिपिछड़ा दलित मोर्चा के नेता हाशिम पसमांदा ने कहा कि मुसलमानों की आबादी 20 प्रतिशत है जिसमें 16 परसेंट पिछड़ा समाज की है उन्हीं 16 परसेंट को आबादी के हिसाब से उन्हें हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। हाशिम ने आगे कहा कि जो मुसलमानों के नाम पर जिन लोगों को चुनकर भेजा गया है वह हमारे समाज की बात नहीं करते वह सिर्फ अपने समाज का भला करते हैं । हाशिम पसमांदा ने कहा कि औवैसी सिर्फ बड़ी जाति के मुसलमान हैं वह हमारे बारे में नहीं सोचेंगे। हाशिम पसमांदा ने कहा कि जो भी पार्टियां हमारी बिरादरी को टिकट देगी उसी को हमारा समाज वोट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial