फतेहपुर :- समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामभूषण गुप्ता की माता चुन्नी गुप्ता की 10 वीं पुण्य स्मृति में जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सोमवार को समाजसेवी अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और अपनी माता जी की पुण्य स्मृति में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। उन्होने कहा कि समाजसेवा ही सबसे बड़ा पुण्य काम है। समय-समय पर लोगों की मदद करते रहना चाहिए। उन्होने मरीजों का हालचाल भी लिया और चिकित्सकों से वार्ता करके उनके बेहतर उपचार की बात भी कही। इस मौके पर रामभूषण गुप्ता एंड सन्स प्रापर्टी के मैनेजर अजय कुमार उर्फ बच्चा, राम बाबू सिंह, सुरेश, पं0 रामनरेश महाराज, मुनइया महाराज, दयाशंकर तिवारी, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
