Breaking News

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भा.वि.पा. ने दिया धरना

Spread the love

 प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की उठाई मांग
फतेहपुर:- देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय विस्तारवादी पार्टी ने नहर कालोनी में धरना दिया। तत्पश्चात केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
सांकेतिक धरने की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष सहायक मिश्रीलाल ने की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार ने गरीबी कम करने के बजाए गरीबी को और बढ़ाने का काम किया। देश की अस्सी करोड़ जनता का जीवन कोटे के गेहूं, चावल पर निर्भर हो गया है। बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं मिल पा रही है। आम आदमी को उपचार नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य की दशा दयनीय है। बेरोजगारी बढ़ी है। सरकारें रोजगार देने में असमर्थ हैं। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री फीता काटकर विकास गिनाने में मस्त हैं। फतेहपुर का मेडिकल कालेज अभी तक पूर्ण रूप से तैयार नही हो सका और फीता पहले ही काटकर जिले की उपलब्धि गिना दी गई। मांग किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। जिससे देश से बेरोजगारी दूर हो सके। महंगाई को भी नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जाएं। जिससे जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रमानाथ द्विवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यीशु भाई पटेल, भूचेंद्रनाथ द्विवेदी, अनिल, सर्वेश, चंद्रिका शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial