Breaking News

पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Spread the love

फतेहपुर:-  कन्या फाउंडेशन के पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सकतेल का जनपद आगमन होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. आसिफ एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने संस्था के सामाजिक कार्यों को बेहद सराहनीय बताते हुए जमकर प्रशंसा की।
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सकतेल का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. आसिफ एडवोकेट ने कहा कि कन्या फाउंडेशन लगातार पूरे देश में सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार कर रही है। आज हमारे बीच पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सकतेल का हम हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में बताया कि जिले में कमेटियों का गठन करने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी कमेटियां बन जाएंगी। इस मौके पर रामबाबू मौर्य, एहसान अहमद एडवोकेट, डॉ. सद्दाम, विजय बक्शी, राजकुमार, धीरज कुमार, मो. वसी, मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial