Breaking News

चौरसिया महासभा ने समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट – सोनू सेठ

आजमगढ़ :- जिले में चौरसिया महासभा ने समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे चौरसिया महासभा के मण्डल अध्यक्ष अरूण चौरसिया ने बताया कि बहराईच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुराब गांव में धर्मराज चौरसिया के नाबालिक पुत्री का बीते 14 नवंबर को अपहरण कर लिया, इस मामले में पीड़ित पिता ने नामजद लोगो के खिलाफ थाने मंे तहरीर दी है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आजतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया, जिसको लेकर समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। चौरसिया महासभा ने सीएम और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप मांग किया कि आरोपियो के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाय,ताकि आगे समाज के लोगो के साथ ऐसा कृत्य कोई न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial