Breaking News

निष्पक्ष लेखनी से बढ़ता कलमकार का कद : अजय

Spread the love

जिला पत्रकार संघ के बैनर तले गाजीपुर कस्बे में हुई कार्यशाला
फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे के पंचायत भवन में रविवार को पत्रकार कार्यशाला आहूत की गई। जिसमें तहसील इकाई के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ‘‘अजेय’’ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री भदौरिया ने कहा कि एक सरल व निष्पक्ष लेखनी से कलमकार का कद बढ़ता है। कार्यशाला में उपस्थित पत्रकारों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार/जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल साहू ने अपने अनुभव से साथी पत्रकारों को ज्ञानार्जित किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य इरशाद आलम ने पत्रकारों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सदर इकाई के अध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि जिला पत्रकार संघ में पत्रकारों का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही संगठन के प्रति गैर जिम्मेदार पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति संगठन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त मंत्री सोनू सिंह लोधी ने पत्रकार साथियों से संगठित रहने व पत्रकारों के उत्पीड़न में एकजुट रहने के प्रति जागरूक किया। इस मौके महामंत्री आशीष सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम चन्द्र, मो. शहीद, प्रशांत शुक्ला, मनोज मौर्य, बाबूराम, मनोज शुक्ला, अवनीश श्रीवास्तव, संदीप कुमार समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial