Breaking News

अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संगठित होकर मुकबला करने पर जोर

Spread the love

पाल सामुदायिक उत्थान समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा,  विकासशील नेता हाजी रजा को जेल भिजवाने वाली पार्टी को जनता चुनाव में देगी जवाब
फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय में पाल सामुदायिक उत्थान समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठित होकर अन्याय, अत्याचार के खिलाफ मुकबला करने पर जोर दिया गया। संगठन को न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर तक ले जाने व षैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास पर विचार-विमर्श भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ अमित पाल ने की। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने वाली पार्टी का समर्थन बिना क्षेत्र, जाति एवं धर्म को देखे समाज की वास्तविक, संविधानिक अधिकारों की लडाई लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए समाज में जागृति फैलाने पर जोर दिया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के विकास हेतु पालिकाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि हाजी रजा के नेतृत्व में हो रहे चहुमुखी विकास, पर भी चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगभग सभी सरकारों में जनपद से मंत्री बनने का अवसर फतेहपुर को प्राप्त हुआ और विभिन्न लोग अलग-अलग दल से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी बने। वर्तमान में भी जनपद से तीन मंत्री हैं लेकिन शहर के विकास के लिए हाजी रजा के नेतृत्व में पालिका बोर्ड ने ऐतिहासिक काम किए। चाहे महापुरुषों के नाम से चौराहों के सुंदरीकरण का काम हो या डिवाइडर युक्त सड़कों का निर्माण, पार्कों का निर्माण, महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वारों का निर्माण, तिरंगा झंडे का निर्माण, क्षेत्र की साफ-सफाई, प्रकाश, पानी की समस्या का निराकरण। इन कार्यों की वजह से ही चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। उनके द्वारा की गई मामूली मारपीट को सत्ताधारी नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन ने गलत तरीके से संगीन धाराओं में फंसाकर जेल भेजने का काम किया। जिससे पुलिस प्रसाशन के दबाव में काम करने की भी चर्चा जगह-जगह हो रही हैं। जो अत्यंत निंदनीय है। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सत्तासीन पार्टी को जरूर उठाना पड़ेगा। पदाधिकारियों ने न्याय पालिका पर भरोसा जताते हुए ऐसे विकासशील नेता को बिना सत्ता के दबाव के वायरल फुटेज के आधार पर जो धाराएं बन रही उन धाराओं पर न्याय दिए जाने की आशा व्यक्त की। बैठक में प्रमुख रूप से सूरजभान पाल, अतुल पाल, दिनेश पाल, दिलीप पाल, वीके पाल, राम प्रताप पाल, रमा पाल, श्रीकांत पाल, डी. कुमार, आरएस, आरके पाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial