Breaking News

धूमधाम से मनाया गया लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का 21 वां स्थापना दिवस

Spread the love

फतेहपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का 21 वा स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जनपद में लोजपा के प्रदेश महासचिव अशरफ खान की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं एव समर्थकों ने केक काटकर व एक दुसरे का मुंह मीठा कराकर स्थाना दिवस की बधाई दी। इस दौरान लोकजनशक्ति पार्टी ज़िंदाबाद , राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ज़िंदाबाद व संस्थापक राम विलास पासवान अमर रहे के गगन चुम्बी नारो से वातावरण गूंज उठा। प्रदेश महासचिव यूपी अशरफ खान ने बताया कि हर्ष व उल्लास के साथ कार्यकर्ताओ संग 21 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुंनाव में पार्टी की स्थिति पर कहाकि उत्तर प्रदेश में लोजपा का संगठन  ढांचा मंज़बूत स्थिति में है। विधानासभा 2022 के चुंनाव को लेकर लोजपा के शीर्ष नेतृत्व व अन्य पार्टियों से गठबंधन को लियेर बातचीत चल रही है। किसी तरह के  निर्णय के बाद प्रदेश के विधानसभा चुंनाव में अकेले चुंनाव लड़ने व गठबन्धन के ज़रिए तय की गई सींटो से प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया जायेगा। उंन्होने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा पार्टी संस्थापक पूर्व मुख्यमन्त्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दिखाये गये सत्य निष्ठा के मार्गो पर चलकर लोक कल्याणकारी नीति के तहत समाज के सभी वर्गों एव सभी जातियों को साथ लेकर चलने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी की लोकप्रियता दिन लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में  पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करायेगे। और सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial