फतेहपुर:- आम आदमी पार्टी का 9 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।
स्थापना दिवस समारोह में जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश एक नई तथा सकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है। जिसकी वजह से आम आदमियों को भी बिजली, पानी, चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पारदर्शी तरीके से भ्रस्टाचार मुक्त शासन करते हुए जनता की सेवा कर रही है। पार्टी जब अगले वर्ष अपना 10 वां स्थापना दिवस मनाएगी तब तक आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनकर कई प्रदेशों में अपनी पारदर्शी सरकार बनाकर आम आदमी को मुफ्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। समारोह में मनोज सिंह, राहुल द्विवेदी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोहनलाल पासवान, चंद्रभानु पटेल, अनूप सचान, ज्ञान सिंह, अजय विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, अवध सचान, रामशंकर निषाद आदि ने पार्टी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
