Breaking News

कार्य निरीक्षण करने पहुंचे ब्लाक प्रमुख का कस्बेवासियों ने किया स्वागत, वर्षों पुरानी सड़क का हो रहा निर्माण

Spread the love
बहराइच :- विकासखंड मिहींपुरवा के तेज तर्रार ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा की ओर से दशको पुराने जल निकासी समस्याओं के समाधान हेतु जमीनी स्तर पर तत्काल कार्य प्रारंभ कराये जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। मंगलवार को मिहींपुरवा के नयापुरवा मार्ग पर कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा का ग्रामीणो ने स्वागत कर आभार जताया।
नयापुरवा निवासी राजेश , संदीप, विमलेश, संजय , मेराज , सनी खान, दिनेश वर्मा आदि ने बताया कि करीब 17 वर्ष पूर्व जिला पंचायत मद से इस मार्ग इंटरलाकिंग लगवायी गयी थी किंतु जल निकासी का कोई प्रबंधन न होने के कारण इस सड़क पर लगातार जलभराव बना हुआ था इस समस्या से हम सभी लोग काफी त्रस्त हो चुके थे। इस मार्ग के मरम्मत हेतु कई बार मांग भी की गयी किंतु इस पर किसी का ध्यान नही गया।  ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरभ वर्मा की ओर से  इस मार्ग की मरम्मत शुरु होने से हम सभी काफी खुश हैं।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा ने कहा कि मीडिया कर्मी हमारे देश के चौथा स्तम्भ है। जनहित में अनेक ऐसे मुद्दे हैं जो प्रेस के माध्यम से हमारे सामने आते है ऐसे वर्षों पुरानी समस्याओं को हमारे सामने लाने के लिये हम मीडियाकर्मियो के आभारी है। उन्होने कहा कि विकास के ऐसे कार्य जिनका होना जनहित मेंअत्यंत आवश्यक है उन सभी कार्यों को प्राथमिकता से कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial