Breaking News

भाजपा सरकार के जुल्म व ज्यादती का अब होगा खात्मा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जुल्म व ज्यादती का खात्मा किया जायेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं आजमगढ़ मण्डल महिला सभा की नवनियुक्त प्रभारी श्रीमती सुनीता सिंह ने नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है। अपराध चरमसीमा पर है। सरकार के संरक्षण में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं आयेदिन हो रही हैं। आम आदमी का जीवन असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली अखिलेश यादव की सरकार में जो विकास कार्य शुरू किये गये उन्हीं का नाम बदलने और उद्घाटन करने का काम योगी सरकार कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनकल्याण और विकास का एक भी काम नहीं किया।
प्रदेश सचिव श्रीमती सिंह ने कहा कि मॅहगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आजमगढ़ मण्डल की सभी सीटें आजमगढ़ की झोली में डालना है।
मेंहनाजपुर,देवगॉव, लालगंज, बिन्द्राबाजार, मुहम्मदपुर, रानी की सराय होते हुए राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सिंह का काफिल जिला मुख्यालय पर पहुॅचा। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता पहुॅचे।
नेहरू हाल में माला पहनाकर पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, किरन श्रीवास्तव, सुनिता उपाध्याय, गुड्डी देवी, सिंगारी गौतम, सपना निषाद, रागिनी सिंह, रचना सिंह, माधुरी सिंह, मोनी सिंह, नम्रता पाण्डेय, ज्ञान्ती मौर्य, अनीता पाण्डेय, नीलम सिंह आदि नेताओं ने श्रीमती सिंह का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि श्रीमती सुनिता सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना उनके संघर्षां व पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान है। तमाम विपरित परिस्थितियों में भी इन्होंने समाजवादी नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुॅचाने का काम किया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के प्रति आभार प्रकट करती है कि उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया। श्रीमती सुनिता सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने से पूर्वांचल में महिलाओं में समाजवादी पाटी सशक्त होगी। श्री यादव ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का पूरजोर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार असंतुलित हो गयी है और एक पर एक झूठ का पुलिंदा लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नाम पर केवल धोखा ही दिया जा रहा है। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय 2022 में अखिलेश यादव की सरकार आने पर मूर्त रूप लेगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठों की सरकार है। चुनाव में किये गये एक भी वादे को इन्होंने पूरा नहीं किया। मॅहगाई, बेरोजगारी और लूट-पाट को  बढ़ाया है। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव को जुझारू नेता बताते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial