Breaking News

कौशांबी जनपद के नगर पंचायत सराय अकिल की जनता जाम के झाम से परेशान

Spread the love
कौशांबी :- नगर पंचायत सराय अकिल में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम लग जाता है जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है फकीराबाद चौराहा से सराय अकिल बाजार का मुख्य मार्ग होने की वजह से भगौतीगंज से बस स्टॉप तक काफी भीड़ रहती है और वहीं पर क्षेत्र से बाजार खरीदारी करने आए लोग भी दुकानो के सामने सड़क पर आड़ा तिरछा वाहन खड़ा कर देते हैं .
 बाजार के अंदर सरकारी बस स्टॉप होने की वजह से दिन भर रोडवेज बस आती जाती रहती हैं जैसे ही बस सरकारी अस्पताल के पास से बस स्टॉप की तरह आती है तब भयंकर जाम लग जाता है जाम लगने के बाद लोग आपस में तू तू मैं मैं भी करते नजर आते हैं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने के लिए कई बार नाप करा कर चिन्हित कर के निशान भी लगाए हैं लेकिन निशान लगाने की प्रक्रिया कराके अधिकारी लोग भूल जाते हैं और आज नगर पंचायत सराय अकिल की सड़क का चौड़ीकरण कार्य अभी तक नहीं हुआ .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial