Breaking News

कौशांबी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Spread the love
कौशांबी :- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद के चायल तहसील अंतर्गत गिरिया खालसा गांव में 17 वे वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 12 नवंबर शुक्रवार को श्री मेवा बरम बाबा के स्थान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई .
कलश यात्रा गेरिया खालसा बरम बाबा के स्थान  से चलकर चायल नगर पंचायत से घूम कर वापस गिरिया खालसा बरम बाबा के स्थान पर समाप्त हुई कलश यात्रा में श्री विभूषित मेवा ब्रह्मदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महाराज कलश यात्रा में शामिल होकर शनी शिला मंदिर पहुंचकर शनिदेव की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया.
 यज्ञ संचालक श्री महाराज ने बताया कि आयोजन हर वर्ष किया जाता है इस बार 17 वां वार्षिक श्री शिवभक्त कात्यायनी महायज्ञ एवं श्री भागवत जी का भागवत कथा का आयोजन किया गया जो 12 नवंबर दिन शुक्रवार से शुरू होकर 19 नवंबर दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति समापन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial