Breaking News

दिवाली की रात गोदाम में लगी भीषण आग, लग्जरी कार सहित लाखों का सामना जलकर राख

Spread the love
यूपी के फ़तेहपुर जिले में दीपावली पर्व पर लोग खुशियां मना रहे थे वही बच्चों द्वारा जलाया जा रहा पटाखा की चिंगारी से फल गोदाम में भीषण आग लगने से गोदाम में खड़ी एक लग्जरी कार सहित लाखों का सामना जलकर राख हो गया।यह मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला गंदा नाला के  पास स्थित दीप नारायण दुबे के एक मकान के प्लाट में बने गोदाम में नसीम अहमद अपना फल का कारोबार करते है जिसमे फल के अलावा लकड़ी का ठेला व मकान मालिक की लग्जरी कार खड़ी होती है गोदाम में छत न होने से दीपावली पर्व पर रात में बच्चों द्वारा पटाखा जलाया जा रहा था।जिसमे एक रॉकेट जलकर गोदाम में गिर गया जिससे गोदाम में भीषण आग लग गई,और देखते ही देखते सब कुव्ह जलकर राख हो गया।वही आग बुझने को आस पास के घरो के लोग पानी डालते रहे लेकिन गोदाम का गेट बंद होने से दिक्कत हो रही थी,वही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड टीम के पहुचने तक गोदाम में खड़ी कार फल सहित लाखों का सामना जलकर राख हो गया।फल का काम करने वाले नसीम अहमद ने बताया कि दीपावली पर दिन में 3 बजे गोदाम में ताला लगाकर चला गया था रात में आग लगने पर पहुच जहां गोदाम में खड़ी कार फल व ठेला सब जलकर राख हो गया।आग बुझने को आस पास के लोग अपने छत से पानी डाल रहे थे लेकिन आग विकराल होने से आग में सब खाक हो गया।आग लगने की सूचना जैसे ही आस पास के लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial