आजमगढ़ : अतरौलिया विकासखंड अंतर्गत मुंडेरा गांव में ग्राम प्रधान ने अपने गांव में दीपावली के अवसर पर अपने गांव में स्ट्रीट लाइट की सौगात दी है।
प्रधान प्रतिनिधि अतुल श्रीवास्तव ने इस मौके पर बताया कि दीपावली के पर्व पर अंधेरे का नामोनिशान मिटाने के संकल्प के साथ हमने गांव में जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम किया है। गांव का विकास ही हमारे लिए सर्वोपरि है ,हम विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं और हमेशा हमारे ग्रामवासियों का सहयोग मिलता रहता है।
हम आगे भी लगातार प्रयत्नशील हैं ताकि कहीं कोई कोर कसर न रह जाए, इसी कड़ी में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम हुआ है ।
प्रधान प्रतिनिधि ने सभी ग्राम वासियों को दीपावली, भैया दूज, डाला छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि हम निरंतर विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
