Breaking News

आजमगढ़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने फूंका चुनावी बिगुल

Spread the love

आजमगढ़ : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विश्व विजय सिंह ने कहा की आजमगढ़ में प्रियंका गांधी की बनारस व गोरखपुर से बड़ी रैली होगी…. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह लोग यूपी से योगी का मायाजाल तोड़ देंगे
आजमगढ़ शहर के रैदोपुर स्थित मीडिया हाउस में मीडिया से मुखातिब विश्व विजय सिंह ने कहा कि विधानसभा के इस चुनाव में कांग्रेस का यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ गठबंधन है और इस बार इसी गठबंधन के बूते पर चुनाव लड़ा जाएगा… उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पुलवामा में हुए अटैक में वायु सेना के वाराणसी के रहने वाले जवान विशाल पांडे शहीद हो गए थे उनकी बहन वैष्णवी पांडे ने प्रियंका जी से लैपटॉप की इच्छा जाहिर की थी प्रियंका जी के निर्देशन पर आज उन्हें लैपटॉप मुहैया कराया गया है श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका जी यूपी की हर उस बहन बेटी के साथ हैं जो कैरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं उन्होंने कहा कि सवाल चाहे नाव चला कर स्कूल जाने वाली गोरखपुर की बेटी संध्या निषाद का हो या फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रा की संदिग्ध मौत का …. उम्भा के आदिवासियों का मामला हो… हाथरस की बेटी का मामला हो… आजमगढ़ के दलितों का मामला हो…. आशा बहुओं के वाजिब मानदेय का मामला हो… या किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी का मामला …. प्रियंका जी के संघर्षों व उनके वायदो से कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है.. उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रियंका जी लगातार लड़ रही हैं ..सरकार की महिला विरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, नीतियों के साथ महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ यूपी में अकेले प्रियंका जी ही लड़ रही हैं तथा आम आदमी को भी अब यह लग रहा है कि मुख्य विपक्ष में कांग्रेस ही है…. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की नाकामियां उजागर हो चुकी हैं और लोग कांग्रेस के साथ हैं ..जिन्ना पर छिड़ी बहस के बाबत पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि सपा व भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है ..हमें इस पर भरोसा नहीं है ….हम किसानों नौजवानों बेरोजगारों के लिए लड़ रहे हैं …भ्रष्टाचार, अत्याचार, महंगाई जैसे सवालों पर लड़ रहे हैं,  वंचितों के हक हकूक के लिए लड़ रहे हैं और हमारी यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial