आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र फरिहाँ बाजार में आज दीपावली के ऐतिहासिक त्यौहार पर फरिहाँ पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह व फैजी नर्सिंग होम के डॉक्टर इमरान अहमद ने लगभग दो दर्जन गरीबों को मिठाई के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी किए . वहां पर उपस्थित फरिहाँ चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की हिंदू मुस्लिम सभी लोग एक साथ होकर चाहे वह दीपावली का पर्व हो या फिर ईद का त्यौहार हो सभी वर्ग के लोग एक साथ होकर खूब धूमधाम से त्यौहार मनाते हैं. आज उसी कड़ी में हमारे साथ डॉक्टर इमरान साहब मेरे साथ गरीबों की मदद की और कैंडल भी वितरण किए, इससे यह साफ दिख रहा है कि फरिहाँ एक ऐसी जगह है जहां पर हिंदू मुस्लिम सभी लोग एक होकर सभी त्यौहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं. वहीं पर उपस्थित फैजी नर्सिंग होम के डॉक्टर इमरान अहमद ने कहा कि त्योहार पर तो सभी का हक है चाहे वह किसी भी धर्म का हो बस हमें भाईचारा बनाकर ही रहना चाहिए और हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहने की जरूरत है आज हम लोग कैंडल व मिठाई के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी किया गया. वहां पर उपस्थित रहे मकरध्वज upp, सौरभ पांडेय upp, सुमित सिंह upp, सुनील कुमार upp, वसीम अहमद, अबुहमजा, प्रकाश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे
